आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव निवासी जिलाजीत सेठ पुत्र शीलचंद सेठ ने 18 जून को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि मोहर्रम के पर्व के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर लगाए गए झंडा एवं लाउडस्पीकर हटाए जाने की बात को लेकर विपक्षियों ने एकराय होकर लोहे की रोड एवं पत्थरों से हमला किया। उसकी बाइक एवं मकान में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। दीदारगंज थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने इस मुकदमे में वांछित चल रही छह महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कार्यशाला का समापन समारोह आज पकड़ी गई महिलाओं में तरीकुलनिशा पत्नी अकबाल, अंजुम पत्नी अल्ताफ, सरीफुनीशा पत्नी शमशाद उर्फ पप्पू, रेहाना पत्नी नौशाद, तबस्सुम पुत्री शमशाद उर्फ पप्पू...