गंगापार, मार्च 29 -- रविवार को श्री पथरबंधी महादेवालय सेवा संस्थान ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से शासन द्वारा स्वीकृत पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए निर्गत 1.94 लाख रुपये द्वारा निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। इसके लिए विधायक बारा वाचस्पति के प्रयास का स्वागत किया गया। साथ ही अन्य प्रस्तावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मंदिर के निर्माण एवं प्रशासनिक समिति बनाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष मात्रिदत्त पाण्डेय, श्रवण कुमार शुक्ला, राम सुफल ओझा, आशुतोष शुक्ला, दीपक कुमार तिवारी, सुमंत भार्गव, मुकेश उपाध्याय, नीरज कुमार शुक्ला, नंदकुमार शुक्ला, अवनी प्रताप सिंह, सतीश गुप्ता प्रधान सहित ट्रस्ट के ट्रस्टी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...