देवघर, दिसम्बर 23 -- देवघर,प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास से मिले मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर सोमवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी पथरड्डा ओपी अतर्गत जंगल में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पथरड्डा ओपी के तेतरिया जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आठ युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना के कपसा गांव निवासी 28 वर्षीय दिलबर अंसारी, पिता नाजीर मियां, पिंडारी गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.