प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को दशहरा महोत्सव के संपूर्ण विवरण से युक्त पुस्तिका का विमोचन किया। कमेटी के अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक, महामंत्री विजय सिंह व प्रवक्ता लल्लू लाल गुप्त 'सौरभ' आदि पदाधिकारियों ने पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर सतीश चंद्र केसरवानी, धर्मेंद्र कुमार भइया, कन्हैयालाल गुप्त, राजेश सिंह जड़िया व शरद मालवीय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...