पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया नियंत्रण को लेकर हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
गोड्डा, जुलाई 5 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान की अध्यक्षता में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एमपीडब्ल्यू एवं केटीएस कर्मियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सीमावर्ती गांवों एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष रूप से बुखार सर्वे चलाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने कहा कि मलेरिया की रोकथाम के लिए समय पर संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमण कर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान करने, आवश्यक जांच कराने तथा जनजागरूकता अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.