पथरगामा सीएचसी में फाइलेरिया रोगियों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण
गोड्डा, मई 20 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में फाइलेरिया रोग से पीड़ित मरीजों के बीच मोर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया से बचाव एवं इसके दुष्प्रभावों को कम करने को लेकर मरीजों को जागरूक किया गया। एमएमडीपी किट के माध्यम से मरीजों को संक्रमण से बचाव, साफ-सफाई बनाए रखने एवं नियमित देखभाल संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। डॉ मोहन पासवान ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर इलाज, साफ-सफाई और नियमित देखभाल से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रमों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.