गोड्डा, दिसम्बर 21 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड में बढ़ती ठंड को देखते हुए शनिवार देर संध्या सोनारचक पंचायत अंतर्गत तेतरिया टीकर गांव में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण पथरगामा प्रखंड कार्यालय के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, प्रखंड प्रमुख अवधेश साह, सोनारचक पंचायत के मुखिया कर्ण कुमार सिंह, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, झामुमो नेता बिलास मंडल एवं प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव की उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे, इसके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.