गोड्डा, जनवरी 20 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय व्यापी "मनरेगा बचाओ" अभियान के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पथरगामा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने की। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के गोड्डा जिला अध्यक्ष यायिहा सिद्दीकी ने केंद्र सरकार पर मजदूरों की आजीविका पर प्रहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून कांग्रेस की देन है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को अपने ही गांव में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती कर तथा 60:40 का नया अनुपात लागू कर राज्य सरकारों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जिससे कई राज्य इस योजना को सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पाएंगे। इसका सीधा नु...