पथरगामा में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
गोड्डा, मई 28 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को लेकर गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर पथरगामा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ,पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पथरगामा मुख्य चौक से शुरू होकर लकड़ी मिल, कलाली मोड़, मां योगिनी मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.