गोड्डा, जनवरी 26 -- पथरगामा में नवजात शिशु का शव बरामद पथरगामा प्रतिनिधि तस्वीर 04 घटनास्थल पर मौजूद भीड़ रविवार को पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकारा दक्षिण टोला के समीप एक नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नवजात शिशु का शव किस परिस्थिति में और कैसे यहां पहुंचा, यह मामला फिलहाल संदेहास्पद बना हुआ है। पथरगामा प्रशासन शव को कब्जे में लेकर छान बीन में जुट गई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.