गोड्डा, मई 11 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा मुख्य चौक से पथरगामा अस्पताल तक सड़क के दोनों किनारों पर एक बार फिर अतिक्रमण बढ़ने लगा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महीने पहले प्रशासन द्वारा इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन धीरे-धीरे दुकानदारों ने फिर से सड़क और फुटपाथ तक अपना सामान फैलाकर दुकानदारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर सप्ताह में दो दिन लगने वाले हाट के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बाजार में अत्यधिक भीड़ और संकरे रास्ते के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस को जाम और अतिक्रमण की वजह स...