गोड्डा, फरवरी 10 -- पथरगामा मुख्य चौक पर लगा लंबा जाम, ग्रामीण पुलिस ने संभाली स्थिति तस्वीर 30 जाम में फंसी गाड़ी पथरगामा प्रतिनिधि: सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे पथरगामा मुख्य चौक पर अचानक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति कुछ समय तक बनी रही, बाद में तैनात ग्रामीण पुलिस के प्रयास से यातायात सामान्य कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य चौक के समीप स्थित एन.जी. उच्च विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय में इन दिनों मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। मैट्रिक परीक्षा समाप्त होने के बाद अचानक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भीड़ बढ़ गई, जिससे चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा के दौरान मुख्य चौक...