पथरगामा एटिक सेंटर में उर्वरक के संतुलित उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक
गोड्डा, अप्रैल 21 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा स्थित एटिक सेंटर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान सह कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और उर्वरक उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीटीएम पवन कुमार कापरी ने कहा कि किसान उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से अक्सर उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग करते हैं, लेकिन उनकी सही मात्रा और समय का ध्यान नहीं रखते। इससे जहां एक ओर मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं दूसरी ओर फसलों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी, ताकि भूमि की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन में भी वृद्धि हो। यह भी पढ़ें- उर्वरकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.