कानपुर, मई 16 -- कानपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने महाराजपुर में भतीजा भतीजी को चिमटे से जलाने के मामले में बाल आयोग को पत्र लिखा है। इस मामले में उन्होंने आयोग से बच्चों के प्रति हुए अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। महाराजपुर में मां-बाप की मौत के बाद बच्चों को भूखा रखने और उन्हें खाना मांगने पर चिमटे से जलाने का प्रकरण सामने आया था। बच्चों ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...