संभल, मार्च 25 -- नगर के कैथल गेट स्थित देवी गंगा मंदिर में बुधवार को पत्रिका देवी गंगा तिथि पत्र का लोकार्पण किया गया। पत्रिका का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, कथाव्यास पंडित भूदेव शंखधार एवं पत्रिका के संयोजक पंडित मनोज शर्मा द्वारा किया गया। संपादक पंडित भूदेव शंखधार ने बताया कि यह पत्रिका लगभग पिछले 48 वर्षों से अनवरत प्रकाशित हो रही है। देश विदेश में सनातनी श्रद्धालु इस पत्रिका से लाभान्वित हो रहे हैं। नव संवत 2083 के समस्त व्रत उत्सव एवं त्यौहारों की जानकारी इस पत्रिका से प्राप्त होगी। इस अवसर पर हिमांशु वार्ष्णेय, एडवोकेट राहुल चौधरी, प्रतिभा चौधरी, पवन कुमार भट्टे वाले, प्रवेश शर्मा, सुधांशु चौधरी, प्रिंस चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.