प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी अपनी त्रैमासिक पत्रिका हिन्दुस्तानी के अप्रैल से जून को सामान्य अंक के रूप में प्रकाशित करने जा रहा है। इस अंक में केवल अप्रकाशित शोध पत्र व मौलिक लेख ही प्रकाशित किए जाएंगे। इच्छुक साहित्यप्रेमी और शोधार्थियों को अपना लेख दस मार्च तक भेजना होगा। लेख की अधिकतम शब्द सीमा तीन हजार शब्द निर्धारित किया गया है। एकेडेमी के सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि किन लेखों को पत्रिका में शामिल किया जाएगा, इसका निर्णय बीस मार्च तक समीक्षक समिति तय करेगी। आवेदक को लेख के साथ अपना पूरा पता, पिनकोड व मेल आईडी भी दर्ज करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.