पत्रिकाओं के विमोचन के साथ संपन्न दीवार पत्रिका सृजन कार्यशाला
पिथौरागढ़, जून 12 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। नगर के कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडप में आयोजित सात दिवसीय दीवार पत्रिका सृजन कार्यशाला का समापन बच्चों की तैयार की गई पत्रिकाओं के विमोचन के साथ हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद वरिष्ठ बाल साहित्यकार रजनीकांत शुक्ल (नोयडा) ने बच्चों की रचनाओं का विमोचन किया।इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके संसार को समझने की प्रेरणा दी। उन्होंने बालगीत सुनाकर बच्चों को मंत्रमुग्ध भी किया। कार्यशाला के आयोजक व वरिष्ठ साहित्यकार-शिक्षक महेश पुनेठा ने कहा कि सात दिनों में बच्चों को जो टिप्स दिए गए हैं, यदि वे इन्हें अपने विद्यार्थी जीवन में अपनाएंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें- बाल लेखन कार्यशाला में 84 बच्चों ने बनाई हस्तलिखित पुस्तकें कहा कि सफलता के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.