वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज की वार्षिक शोध पत्रिका 'प्रभा' के नौवें अंक का विमोचन गुरुवार को मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। कहा कि भारत ज्ञान-संस्कृति, पांडित्य और दर्शन की परंपररा का द्योतक रहा है। पत्र-पत्रिकाएं हमारी ज्ञान परंपरा अक्षुण्ण बनाए रखती हैं। इसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. तिवारी ने कहा कि डीएवी कॉलेज की 'प्रभा' शोध की समग्रता दर्शाती है। शोध का मौलिक स्वरूप नष्ट होने से बचाती है। यह बौद्धिक समाज के लिए बहुपयोगी सिद्ध होगी। प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूर्ण होने के दौरान शोध पत्रिका के विमोचन को गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने इसे हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली अतीत को समर्पित किया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंधक अजीत कुमार सिंह या...