शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- मेड़ बंदी से जुड़ी पत्रावली को लंबे समय तक लंबित रखने के मामले में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप के आदेश पर पुवायां सर्किल के कानूनगो अनुम सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तहसील दिवस के दौरान किसान द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई। किसान ने आरोप लगाया था कि उसकी मेड़ बंदी की फाइल कई महीनों से कानूनगो के पास बिना किसी कार्रवाई के लंबित पड़ी है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई, जिसमें लापरवाही सामने आने पर संबंधित कानूनगो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.