इटावा औरैया, मई 1 -- इटावा। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने बढ़पुरा ब्लाक का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। पत्रावलियों में कुछ कमियां मिलीं। इस पर खंड विकास अधिकारी से कहा कि निर्धारित समय में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दें। साथ ही वित्तीय स्वीकृतियों और निर्माण कार्यों की पत्रावलियों को आख्या सहित उपलब्ध कराया जाए। सीडीओ ने कहा कि भविष्य में सभी अभिलेख शासन के निर्देश के अनुरूप व्यवस्थित रखे जाएं। ऐसा न किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। मनरेगा के कामकाज में पारदर्शिता लाई जाए, समयबद्ध उपस्थिति दर्ज कराई जाए और 100 दिन काम पूरा करने वाले श्रमिकों को स्व रोजगार का प्रशिक्षण दिया जाए। विकासखंड परिसर के जिन कमरों की मरम्मत होनी है, उन्हें सही करा कर्मियों को आवंटित किए जाएं। यह भी पढ़ें- डीडीसी ने योजनाओं का किया निरीक्षण, दिये निर्देश क्षेत्रीय युवा कल्याण ...