महाराजगंज, दिसम्बर 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सिविल कोर्ट महाराजगंज के पारिवारिक न्यायालय की कुछ धाराओं की पत्रावलियों के ग्राम न्यायालय नौतनवा एवं निचलौल स्थानांतरण के विरोध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी तथा महामंत्री अनूप सिंह के नेतृत्व में आम-सभा की दूसरे दिन की बैठक में जोरदार विरोध किया। आम-सभा की बैठक के दौरान अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने स्थानान्तरण की इस व्यवस्था को महिला वादकारियों को हैरान परेशान करने वाला बताया। अधिवक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि स्थानांतरण की व्यवस्था अव्यावहारिक तथा मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है। महिला वादकारियों के मौलिक अधिकारों का हनन भी करता है। आम-सभा में अधिवक्ताओं इस पक्ष पर बल दिया कि ग्राम न्यायालय की स्थापना न्याय को सहज और सुगम बनाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.