नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के पत्राचार विद्यालय में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर छात्रों को निर्देश दिया है कि वे विषयवार अपना नाम और एनरोलमेंट नंबर ध्यानपूर्वक देखें। साथ ही, परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी रखें। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। इसमें छात्र परीक्षा का हॉल टिकट अपने पोर्टल से ले सकते हैं। छात्रों को अपना मूल पहचान पत्र साथ लाना होगा। इसके बिना प्रायोगिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...