आजमगढ़, मई 17 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को भारतीय पत्रकार संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कहा कि संगठन पूरे भारत में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मजबूती से खड़ा रहता है और पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से संगठित होकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के तौर पर अधिवक्ता एवं पत्रकार डॉ. शाहनवाज खान रहे, जबकि संचालन शाह आलम फराही ने किया। यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ता तेज करेंगे आदोलन बैठक में सर्वेश तिवारी, अबुजर...