हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण संबंधी मांगों को लेकर प्रेस क्लब हजारीबाग का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अध्यक्ष उमेश प्रताप के नेतृत्व में लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, झूठे मुकदमों और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताई। अध्यक्ष उमेश प्रताप ने राज्यपाल को बताया कि हजारीबाग में पिछले एक माह के भीतर तीन पत्रकारों पर जानलेवा हमले हुए हैं। राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वयं बात करने तथा पत्रकार आयोग गठन के लिए केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सलाहकार ओम रंजन मालवीय, कोषाध्यक...