नवादा, अप्रैल 13 -- नवादा जिला पत्रकार संगठन की नरहट इकाई के सौजन्य से रविवार को नरहट प्रखंड सभागार में एक भव्य जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार व नरहट बीईओ निशांत प्रियदर्शी के साथ ही वरीय पत्रकार रविन्द्र नाथ भैया, पत्रकार संगठन के मुख्य संरक्षक डॉ.आर.पी.साहू व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, जिला सचिव रविन्द्र पांडेय व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। ​वरीय पत्रकार रविन्द्र नाथ भैयाजी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य केंद्र में पत्रकारों की एकजुटता और समाज के होनहारों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रहा। भैयाजी ने सभी का मार्गदर्शन किया और पत्रकारिता की शुचिता पर गहन चर्चा की। विशिष्ट अतिथि रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार व ...