पत्रकार समाज और शासन के बीच मजबूत सेतु : विनय
रुडकी, जून 2 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि पत्रकार आज भी सच्ची मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का कार्य समाज, शासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित करना है, जिसका कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों और खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय रोहिल्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और एक सशक्त कलम समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.