रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- रुद्रपुर। पत्रकार वीरेंद्र बिष्ट के पिता 86 वर्षीय कृष्ण सिंह बिष्ट का निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। कृष्ण सिंह बिष्ट मूल रूप से सिनौड़ा, तहसील भिकियासैंण, अल्मोड़ा के मूल निवासी थे। पुलिस महकमे में नौकरी के दौरान से लखनऊ में रह रहे थे। शनिवार को उनके पुत्र महेश बिष्ट, ललित मोहन बिष्ट, वीरेन्द्र बिष्ट, व मनोज बिष्ट ने लखनऊ के बैकुण्ठधाम में मुखाग्नि दी। पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.