चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा। राजेश पति फाउंडेशन के द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश पति की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही झींकपानी स्थित संचार वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच नाश्ता, फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव रंजीत पति, बिजेश पति, राजेश पूर्ति, सरोज कुमार, वीरेंद्र गोप सहित अन्य सदस्य एवं वृद्धाश्रम के केयरटेकर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...