रांची, मई 2 -- कांके, प्रतिनिधि। हजारीबाग सदर अस्पताल के बाहर पत्रकार आशीष साव पर हुए जानलेवा हमले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। लोकहित अधिकार पार्टी ने शनिवार को घटना की निंदा करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। प्रेस वार्ता में पार्टी नेता हरिनाथ साहू ने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में समर्थकों ने पत्रकार के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री के सामने मीडिया सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठता है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...