रुद्रपुर, मार्च 28 -- सितारगंज। खटीमा में रसोई गैस की किल्लत की खबर दिखाने पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे से पत्रकारों में रोष है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि किसी खबर से आपत्ति होने पर वैधानिक विकल्प मौजूद हैं, मुकदमा दर्ज करना प्रेस पर दबाव बनाने का प्रयास है। आरोप लगाया कि गैस पर्याप्त होने के बावजूद उपभोक्ताओं को लाइन में लगना पड़ रहा है। डीएम के होम डिलीवरी संबंधी आदेशों का पालन नहीं हो रहा। दोषियों पर कार्रवाई के बजाय पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करना निंदनीय बताया गया। इस दौरान शंकर दत्त शर्मा, अविनाश श्रीवास्तव, हनीफ बाबा, दीपक भारद्वाज, विकास गुप्ता, शेखर पंत, रमेश यादव, अनीस रजा, नारायण सिंह रावत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...