धनबाद, जनवरी 28 -- झरिया। झरिया सब्जी बगान निवासी व पत्रकार सह कवि जनक देव जनक की पत्नी उषा देवी (65) का निधन मंगलवार की अहले सुबह हो गया। मृतक के दो पुत्र, बहू, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं है। अंतिम संस्कार मोहलबनी स्थित मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि पत्रकार जनक देव जनक ने दी। वहीं झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड निवासी पत्रकार पवन वर्मा के पिता प्रकाश वर्मा (75) का निधन मंगलवार को बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पिछे तीन पुत्र, बहु, दो पुत्री सहित भरा पुरा परिवार छोड गये। मुखाग्नि बड़े पुत्र संजय वर्मा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.