बिहारशरीफ, मई 4 -- नूरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के दैनिक अखबार के पत्रकार पुतुल सिंह की 67 वर्षीया मां शान्ति देवी का सोमवार की संध्या पांच बजे असामयिक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। लोगों ने उनकी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पत्रकार राहुल रंजन व नूरसराय पत्रकार संघ के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे काफी नेकदिल इंसान थीं। लोगों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र पुतुल सिंह, कुणाल कुमार व एक पुत्री हैं। यह भी पढ़ें- पत्रकार को मातृशोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि शोक व्यक्त करने वालो में अभिषेक कुमार, संतोष पांडेय, राजेश विश्वकर्मा व अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- रेडक्रॉस ने व्यक्त किया शोक संवेदना

हिंदी हिन्दुस्तान क...