फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। हिन्दुस्तान अखबार के अमौली संवाददाता के पिता का लम्बी बीमारी के बाद शुक्रवार की देरशाम निधन हो गया। जिसकी खबर फैलते ही उनके परिजनों समेत पत्रकारों में शोक छा गया। क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव निवासी संवाददाता विवेक त्रिपाठी के पिता 79 वर्षीय सिद्ध गोपाल त्रिपाठी बीपी एवं शुगर से पीड़ित चल रहे थे। काफी इलाज के बाद भी स्वस्थ्य नहीं हो पाए और शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे उन्होंने अपने आवास में ही अंतिम सांस ली। जिसकी सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतक घर पहुंच कर शोक संवदेना व्यक्त की। शनिवार की सुबह भृगुधाम भिटौरा में उनकी अत्येष्टि की गई। बड़े पुत्र मनोज त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी। अंतेष्टि में तमाम लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...