हजारीबाग, मार्च 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। दैनिक अखबार के पत्रकार रंजीत पाठक, धर्मेन्द्र पाठक व शैलेन्द्र पाठक के पिता सह सोशलिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हेठली बोदरा निवासी राजेश्वर पाठक का निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। समाजसेवी राजेश्वर पाठक ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत सोशलिस्ट पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में की थी। लंबे समय तक उन्होंने पूर्व विधायक रमणिका गुप्ता के साथ भी कार्य किया। बाद में वे ग्रामीण डाक सेवक के रूप में चौथा डाकघर में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2007 में वे सेवानिवृत्त हुए थे। अपने पीछे वे पत्नी, चार पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार रंजीत पाठक ने उन्हें मुखाग्नि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...