कौशाम्बी, जनवरी 29 -- एक हिंदी दैनिक के महेवाघाट संवाददाता शिवशंकर त्रिपाठी के पिता श्रवण कुमार त्रिपाठी का बुधवार को प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में निधन हो गया। शोकसंतप्त परिवार ने बताया कि श्रवण कुमार त्रिपाठी माघ मेले में कल्पवास कर रहे थे। दिवंगत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रायपुर थाना महेवाघाट लाया गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ। पितृशोक में गुरुवार को पश्चिमशरीरा में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार रमेश सिंह, दीपेंद्र सिंह, सुनील शुक्ल, राजू पांडेय, विजय यादव, दीपु श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...