पत्रकार के शव का हुआ अंतिम संस्कार, शोक
गढ़वा, मई 30 -- मझिआंव। स्थानीय पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। उनके इकलौते पुत्र विकास कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, पुजारी विनय पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, पूर्व प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, ललित राम, संयम सिंह, लक्ष्मण सिंह, विनय सिंह, उदय कमलापुरी, सुनिल दुबे, सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं उनके निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू विश्वकर्मा, युवा समाजसेवी संजय कमलापुरी, वार्ड पार्षद पिंटू खान, मुखिया शंभु पासवान, दिलीप सिंह, मनोज कुमार दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.