पत्रकार के बंद घर से हजारों की चोरी
पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र की अन्नपूर्णा कॉलोनी में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए वरिष्ठ पत्रकार कृपासिंधु बच्चन के बंद आवास को निशाना बनाया। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर चांदी के जेवर, मूर्तियां, कपड़े और गुल्लक में रखे करीब 30-40 हजार रुपये नकद समेट ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार कृपा सिंधु बच्चन बीते 21 मई से वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। गुरुवार देर शाम जब पड़ोस का एक युवक पौधों में पानी देने पहुंचा, तब उसने दरवाजा खुला देख गृहस्वामी को सूचित किया। शुक्रवार को यात्रा से लौटने के बाद पीड़ित ने नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.