पटना, मार्च 31 -- फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू स्थित पत्रकार के बंद घर से चोरों ने नकदी, जेवरात समेत करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित पत्रकार सुधीर कुमार सिंह ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पीड़ित के अनुसार, घर में ताला बंद कर घर के सभी लोग पूजा करने बाहर नालंदा गए थे। पत्रकार सुधीर कुमार सिंह रविवार की रात घर लौटे और अपने कमरे में सो गए। सोमवार की सुबह बगल के कमरे में जाना चाहा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद बगल की खिड़की से कमरे में दाखिल हुए तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि अंदर सामान बिखरा है तथा गोदरेज आदि टूटा है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, बीस हजार नकदी समेत करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी कर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि मामल...