पत्रकार के पिता का निधन, जताया शोक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- मानिकपुर। नगर पंचायत के शाहाबाद मोहल्ला निवासी पत्रकार सुजीत मिश्रा के 60 वर्षीय पिता चन्द्र प्रकाश मिश्रा काफी दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार आधी रात उनकी सांस थम गई। उनके निधन की जानकारी होते ही पत्रकारों में शोक छा गया। रविवार को चन्द्र प्रकाश मिश्रा का अंतिम संस्कार शाहाबाद गंगा घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में स्थानीय लोगों के साथ ही कई जनप्रतिनिधि,पत्रकार और अन्य लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.