गिरडीह, अप्रैल 16 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पत्रकार विनोद पांडेय के पिता हरिहर पांडेय का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान हुआ। बताया जाता है कि पिहरा गांव में दुर्गा पूजा की शुरुआत हरिहर पांडेय ने ही की थी, जिससे वे सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। निधन की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करनेवालों में सांसद प्रतिनिधि नवीन यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, प्रमोद साव, जितेंद्र बरनवाल, आनंदी यादव, ललित पांडेय सहित कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री ने समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.