धनबाद, अप्रैल 10 -- जोड़ापोखर। थाना क्षेत्र के डिगवाडीह सुपरवाइजर फ्लैट में रहने वाले पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के घर बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। श्रीवास्तव 9 मार्च को घर में ताला लगाकर चंडीगढ़ गए हुए थे। चोरों ने घर का इंटरलॉकिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, तभी पड़ोसियों की नींद खुल गई। शोर मचता देख चोर मौके से भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...