पत्रकार की मां का निधन,अयोध्या में रविवार को होगा अंतिम संस्कार
श्रावस्ती, सितम्बर 12 -- श्रावस्ती। हिन्दुस्तान के जिला संवाददाता राजेश कुमार पाण्डेय की मां लक्ष्मी पाण्डेय का 92 वर्ष की अवस्था में शनिवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। चार पुत्रों में से एक की मौत 15 दिन पहले हो गई है। इससे परेशान रहती थीं। सबसे बड़े बेटे माधुरी शरण पाण्डेय राज्य कर्मचारी 2016 में सेवानिवृत हो गए हैं। जबकि दूसरे बेटे विजय बहादुर पाण्डेय मृत्यु 27 अगस्त 2026 को हो गई हैं। तीसरे नंबर के बेटे राम बहादुर पाण्डेय बिहार में जेलर हैं। चौथे नंबर पर एक बेटी मिथिलेश पाण्डेय हैं जो शिक्षक हैं। जबकि पांचवे नंबर राजेश कुमार पाण्डेय हैं। माधुरी शरण पाण्डेय ने बताया कि माता जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर में अयोध्या में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.