पत्रकार और इंजीनियर.., कौन है चिराग की पार्टी एलजेपी के नए बिहार चीफ सुरेंद्र विवेक; राजू तिवारी की छुट्टी
पटना, अगस्त 26 -- लोजपा (रामविलास) ने बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से राजू तिवारी की छुट्टी हो गई है। एलजेपी (आर) ने सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। सुरेंद्र विवेक बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से दो बार पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं और भूमिहार समाज से आते हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सुरेंद्र विवेक पहले पत्रकार फिर इंजीनियर और साहित्याकर भी रहे हैं। देश के 8 राज्यों में आने वाले समय में चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए चिराग पासवान की पार्टी में कुछ अहम सांगठनिक बदलाव किए गए हैं। सुरेंद्र विवेक इससे पहले प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.