पत्रकारों पर दुर्व्यवहार पर स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन
मधेपुरा, सितम्बर 19 -- मधेपुरा निज संवाददाता सहरसा सदर अस्पताल में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा मधेपुरा जिला इकाई ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर पत्रकारों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने ज्ञापन में कहा कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना या अन्य घटनाओं में घायल होने पर इलाज का खर्च भी स्वयं वहन करना पड़ता है। वहीं, यात्रा के दौरान मीडिया कर्मियों को शुल्क में रियायत नहीं मिलती है। ज्ञापन में 12 सितंबर को सहरसा सदर अस्पताल में एक पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना का उल्लेख करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.