मुख्य संवाददाता, जून 28 -- जनताा दल (यूनाइटेड) यानी जदयू सांसद अजय कुमार मंडल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीते साल हवाईअड्डा के समीप पत्रकारों को पीटने के मामले में दर्ज मुकदमे में सांसद पर लगे आरोपों को पुलिस ने जांच में सही पाया है। अब सांसद अजय कुमार मंडल पर इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए एसएसपी ने डीएम से अभियोजन स्वीकृति की मांग की है। इसको लेकर एसएसपी ने डीएम को पत्र भेजा है। डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद सांसद अजय कुमार मंडल पर मुकदमा चलाया जा सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तिलकामांझी थाना में 30.01.2025 को दर्ज केस में पुलिस निरीक्षक (विधि-व्यवस्था अंचल), भागलपुर ने कहा कि अजय मंडल के विरुद्ध मामला सत्य पाया गया है। इस केस के आईओ राजेश्वर सिंह ने अभियोजन स्वीकृत्यादेश के लिए एसएसपी को पत्र लिखा था। इस मामले में सांसद ने 31.01...