गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोड़ना चाहती है। सही पत्रकारों के पास मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट के साथ उनका आई कार्ड होना चाहिए। ताकि सही-गलत की पहचान हो सके। इससे सरकार को पत्रकारों को सुविधा प्रदान करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए गोरखपुर में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के माध्यम से एक मैकेनिज्म यहां बनाया गया है।मुख्यमंत्री, सोमवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपराध व अपराधियों तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को निरंतर जारी रखा है। समाज के प्रत्येक वर्ग को जन कल्याणकारी योजनाओ का ला...