हरिद्वार, फरवरी 27 -- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर आयोजित द्विशताब्दी समारोह के तीसरे चरण में 'प्रतिरोध की पत्रकारिता' पर संगोष्ठी हुई। प्रेस क्लब के इस समारोह का शुभारंभ देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मया पंड्या, निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत राम रतन गिरि और एनयूजे (ई) के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि यह पत्रकारों के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। डॉ. चिन्मया पंड्या ने कहा कि आज की चुनौतियां घोषित नहीं, बल्कि अघोषित हैं। मानवता कठिन दौर से गुजर रही है और पत्रकारों के सामने भी अनेक चुनौतियां हैं। तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता और सोशल मीडिया में बड़ा अंतर है। समाचार पत्रों में तथ्यों की पुष्टि होती है, जबकि सोशल मीडिया पर अक्सर सनसनी हावी रहती है। महंत राम रतन गिरि ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.