वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, हिटी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को मैदागिन स्थित काशी पत्रकार संघ भवन पहुंचे। यहां पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई और उनके लिए भी एक सशक्त 'प्रोटेक्शन एक्ट' लागू करने पर जोर दिया। पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित 'संवाद कार्यक्रम' में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन में काशी की पत्रकारिता ने अपनी लेखनी के माध्यम से जनजागरण और क्रांति की चेतना को जन्म दिया। जिस प्रकार डॉक्टर, अधिवक्ता और इंजीनियर जैसे पेशेवर कभी पूरी तरह से रिटायर नहीं होते, उसी प्रकार पत्रकारों का अनुभव भी अमूल्य होता है। उन्हें जीवन भर सम्मान, सुरक्षा मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन से महिलाओं को मिलेगी पहचान : डा. बीती सिंह उन्होंने कहा कि पत्रकार असुरक्षित रहेगा और समस्याओं से जूझता र...