पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ने की यात्रा : डॉ. साकेत
मोतिहारी, अगस्त 11 -- मोतिहारी, हिप्र.। मीडिया अध्ययन विभाग महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय की ओर से 2026 सत्र के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया । अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने की। स्वागत भाषण में विभाग के आचार्य डॉ. साकेत रमण ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विभाग एक परिवार है और आज का दिन इस परिवार का हिस्सा बनने का शुभ दिन है। पत्रकारिता जीवन मूल्यों को सहेजने और जीवन में सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ने की यात्रा है और इसमें विभाग आपकी पूरी सहायता करेगा। विभाग के आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र ने अपने वक्तव्य में पत्रकारिता के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया। उन्होंने विभाग में मौजूद लैब और स्टूडियो के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.