लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। नारद जयंती और हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को पार्क रोड, हजरतगंज स्थित सेंटर कोर्ट बिल्डिंग परिसर में पत्रकारिता एवं सोशल मीडिया विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक भारत सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता सिर्फ खबर देने तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह समाज को सही दिशा देने का माध्यम बन गई है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया सूचना को तुरंत पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है, लेकिन इसके साथ ही गलत सूचनाओं की पहचान की चुनौती भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- डिजिटल मीडिया के युग में पत्रकारों को सतर्क रहने की आवश्यकता कार्यक्रम में बृजनंदन राजू, डॉ सतेंद्र त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, शम्भू शरण, पद्माकर, भास्कर, ज्योतिषाचार्य अभिषेक ...